{"_id":"99783995cf278b8c8c5c664842a28ba6","slug":"people-getting-energetic-for-world-yoga-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस के लिए लोगों में जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस के लिए लोगों में जोश
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग को लेकर हर कोई संजीदा है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। सामाजिक संस्थाओं से लेकर स्कूल कॉलेजों तक में योग को लेकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। 21 जून को एक साथ होने वाले योग को लेकर नगर भी पीछे नहीं है। स्कूल-कॉलेजों से लेकर नगर की सामाजिक संस्थाएं तक योग दिवस की तैयारी में जुट गई हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों में योग को लेकर जागरूकता है। नगर के श्री वंशीधर महाविद्यालय मैदान, एनसीआर कालेज मैदान, कंपनी बाग, रामलीला मैदान सहित नगर के अनेक कालेजों के प्रांगण में सुबह पांच बजे से ही योग करने वालों की भीड़ दिखाई देने लगती है।
ब्रह्मकुमारीज का राजयोग जीवन को बनाएगा सकारात्मक
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर जीवन में योग के महत्व को पुर्नस्थापित किया गया है। प्राचीन काल से ही योग हमारी संस्कृति में है। हालांकि भौतिकवादी संस्कृति के विकास के साथ ही योग के प्रति दृष्टिकोण भी बदला है। यह बात ब्रह्म कुमार गौरव भाई ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य स्वयं को आत्मा भूलकर शरीर समझने लगा तो योग के प्रति उसका दृष्टिकोण बदल गया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज संस्था द्वारा सिखाए जाने वाला राजयोग भारत का सबसे प्राचीन और परमात्मा द्वारा सिखाए जाने वाला राजयोग है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मकुमारी संस्थाओं में विशेष अनुभूति सत्र आयोजित किया जाएगा। सरिता बहन ने कहा कि राजयोग सीखकर सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन
शिविर के लिए चल रहा जागरूकता अभियान
फीरोजाबाद। योग दिवस पर रिकार्ड बनाने और अधिकाधिक सहभागिता के लिए समाजसेवियों ने कदम बढ़ाए है। समाजसेवी एवं व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया शिकोहाबाद, सिरसागंज, मक्खनपुर और फीरोजाबाद में व्यापारियों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिकोहाबाद में कई वर्षों से योग केंद्र चला रहे राजीव अग्रवाल योग दिवस की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बाबा रामदेव ने योग की अलख जगाए रखने का संकल्प दिलाया था। क्षेत्र में प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जगह जगह शिविर लगाए जाएंगे, इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रैली निकालकर करेंगे जागरूक
फीरोजाबाद। भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा 20 जून को सुबह सात बजे से गुंजन चौराहा सिरसागंज से नागऊ चौराहा फीरोजाबाद तक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अशोक शर्मा ने दी।