{"_id":"64909f344269c503aa029776","slug":"people-are-forced-to-bring-water-from-a-kilometer-away-firozabad-news-c-170-1-sagr1026-9-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं लोग
Tue, 20 Jun 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
-पाइप लाइन चोक होने से टंकी में नहीं पहुंच रहा पानी, एकमात्र हैंडपंप भी है खराबसंवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। भीषण गर्मी के बीच ठार रामेश्वर दयाल की पानी की टंकी में पानी न पहुंचने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। गांव का एकमात्र हैंडपंप भी काफी समय से खराब पड़ा है। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।ग्राम पंचायत कुतुकपुर साहब की ठार रामेश्वर में दो सैकड़ा की आबादी है। गांव में पानी की समस्या को देखते हुए विगत सात वर्ष पूर्व 10 हजार क्षमता की पेयजल टंकी को स्थापित किया गया था। गांव में खारा पानी होने पर करीब एक किमी दूर पीपरिया गांव के पास मीठे पानी की बोरिंग कराकर टंकी में आपूर्ति दी गई थी। पिछले छह माह पूर्व कई जगह पाइप लाइन चोक होने से टंकी तक पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक हैंडपंप भी है, लेकिन वह खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में वे बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
ग्रामीण महिलाएं सुबह से ही करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव गदलपुरा से पानी लाने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पेयजल टंकी की पाइप लाइन को सही कराने की मांग की है। मांग करने वालों में कोमल सिंह, मुकेश चंद्र, भाव सिंह, रविकुमार, सोनवीर, सिंह गोतम, सिंह बीपी सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
-- -
वर्ष 2017 में सांसद अक्षय यादव ने टंकी बनवाई थी। तब पानी खूब पिया, लेकिन ज़ब से ग्राम प्रधान के हैंडओवर हो गई है, पानी नहीं मिल रहा। अब उनकी सुनने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच बजहेरा
दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं पेयजल टंकी छह माह से बंद है। गर्मियों में पानी की अधिक आवश्यकता होती है l जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कोमल सिंह, ग्रामीण
टंकी के लिए पानी दूर से आ रहा है। रास्ते में पाइप लाइन चोक है। चोक पाइप लाइन को जल्द सही कराते हुए टंकी तक पानी पहुंचाया जाएगा।
लालता प्रसाद, ग्राम प्रधान कुतुकपुर साहब