{"_id":"43195e1330a1fa94ac61fca6d7143132","slug":"pchokra-rijavli-has-not-been-a-smooth-transition-of-power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचोखरा-रिजावली क्षेत्र में सुचारु नहीं हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचोखरा-रिजावली क्षेत्र में सुचारु नहीं हुई बिजली आपूर्ति
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचोखरा क्षेत्र से करीब 10 विद्युत पोलों के हाईटेंशन तार चोरी होने के बाद मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। पचोखरा, रिजावली फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव के लोगों को खासी परेशान का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट भी गहरा गया।
विदित हो कि रविवार की मध्यरात्रि चोर निधि कोल्ड स्टोरेज से प्रतापपुर बंबा पुलिया तक 33 केवी लाइन के करीब ढाई हजार मीटर विद्युत तार चोरी कर ले गए थे। 10 पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो विभाग में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह ही विभाग ने टूटे पोल और तार के लिए डिमांड भेज दी थी लेकिन मंगलवार तक काम शुरू नहीं हो सका। इससे पचोखरा व रिजावली फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में ग्रामीणों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। भीषण गर्मी में लोग परेशान दिख। पानी के लिए भी भटकना पड़ा। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने को एक गांव से दूसरे गांव तक दौड़ लगान पड़ी। मोबाइल चार्ज करने को भी लोगों को दूर दराज तक दौड़ लगान पड़ी।
200 से 300 रुपये देकर भरवाईं टंकियां
नगला बीच में जनरेटर रखने वालों ने गली-गली जनरेटर घुमाते हुए सबमर्सिबल वाले परिवारों की पानी की टंकियां भरने के लिए दौ से तीन सौ रुपये वसूले। वहीं जिनके यहां सबमर्सिबल नहीं थीं उन्होंने पड़ोसियों के यहां से टंकियां भरवाईं।
विज्ञापन
पोल व तारों को लगाने वाला ठेकेदार भाग गया है। इसके चलते विलंब हो रहा है। विभाग के कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। बुधवार सायं तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। यदि सायं तक कार्य पूर्ण हो गया तो देर सायं तक क्षेत्र में आपूर्ति प्रदान कर दी जाएगी।
हरिश्चंद्र निमेष, एसडीओ, पचोखरा-रिजावली