फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Paving the way for salaries

वेतन मिलने का रास्ता साफ

Sun, 08 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
नगर निकायों में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों को नए शासनादेश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निकायों द्वारा बोर्ड में पास कर भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने हरी झंडी दे दी है। वेतन समिति की संस्तुति पर वित्त विभाग ने नए शासनादेश के अनुसार भुगतान करने की संस्तुति दे दी है, जिससे संविदा कर्मचारियों में खुशी का आलम है।
विज्ञापन

नागर निकायों में सफाई कर्मचारियों के लिए संविदा पर कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई थी। इन्हें वर्षों से प्रतिदिन के हिसाब से करीब 135 से 140 तक भुगतान किया जा रहा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए गत वर्ष लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नए शासनादेश के अनुसार भुगतान करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में नगर निकायों द्वारा बोर्ड प्रस्ताव पास कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे, जिस पर शासन ने हरी झंडी दे दी है। स्थानीय निकाय निदेशक पीके सिंह ने जारी शासनादेश में कहा है कि प्रदेश की नगर निकायों में तैनात संविदा सफाई कर्मचारियों को पद का अनुमन्य वेतन रुपये 5200-20200 में न्यूनतम वेतन 5200 रुपये एवं ग्रेड वेतन 1800 रुपये एवं समय-समय पर देय महंगाई भत्ते को जोड़ते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा कर्मचारियों को भुगतान की स्वीकृति की जाती है। हालांकि शासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि नगर निकायों को पुनरीक्षित पारिश्रमिक दिए जाने पर आने वाला व्यय भार स्वयं निकायों को ही वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


66 निकायों के कर्मचारी होंगे लाभान्वित
शासन द्वारा जारी शासनादेश का लाभ फीरोजाबाद नगर निगम सहित 66 नगर निकायों में तैनात हजारों संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें फीरोजाबाद नगर निगम के अलावा 28 नगर पालिका व 37 नगर पंचायतों के कर्मचारी शामिल हैं। फीरोजाबाद नगर निगम में करीब 125 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। अब सभी कर्मचारियों को करीब 14000 हजार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निकायों में लागू होगा आदेश
फीरोजाबाद नगर निगम। नगर पालिका मुजफ्फरनगर, धनौरा, नबाबगंज, नूरपुर, किरतपुर, चांदपुर, अतरौली, बिलासपुर, कन्नौज, सहसवान, जलेसर, जायस, मैनपुरी, कोंच, रायबरेली, उझानी, गढ़मुक्तेश्वर, नगीना, मुरादनगर, जहांगीराबाद, शामली, बिलग्राम, गंजडुंडवारा, उरई, बिसौली, हाथरस, देवबंद, देवरिया हैं। वहीं नगर पंचायत में गवां, हसायन, नरैनी, सिरौली, महौली, झिंझाना, बांसडीह, जानसठ, शाहपुर, साहनपुर, पिपराम, नगराइच, निधौलीकलां, जथैरा, अवागढ़, अशरफपुर, बुढ़ाना, नई बाजार, पुरकाजी, दरौला, देवरनियां, शेरगढ़, छतारी, बेबर, सिवालखास, करनावल, धौराटाडां, बढ़नीबाजार, बुगरासी, थानाभवन, नवाबगंज, मैलीनी, मीरगंज, बासगांव, मगहर, तीतरौ, सौंख आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed