फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patriotism of the city were filled with shouts route

देशभक्ति नारों से गूंज उठे नगर के मार्ग

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Patriotism of the city were filled with shouts route
विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
शहर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं छात्र संगठनों ने कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। साथ ही उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी भी आयोजित की। विभाग संगठन मंत्री नीटू शर्मा ,विभाग सह संयोजक विकास दिवाकर ,जिला संयोजक हिमांशु शर्मा, नगर मंत्री अनुज पालीवाल , शाश्वत पांडेय , धीरज बघेल ,चित्रांस , अनीकेत जैन, आकाश आदि रहे। किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। निदेशक मयंक भटनागर एवं प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने छात्र-छात्राओं को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने को कहा। दाऊदयाल महिला महिला पीजी कालेज में विचार गोष्ठी हुई। छात्रा आराधना अग्रवाल, प्रशंसा ने विचार रखे। प्राचार्य उन्मीत अरोरा, डा. ममता अग्रवाल ने भी प्रकाश डाला। बजरंगल दल के कार्यकर्ताओं ने भी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संतोष कुमार वशिष्ठ, कुलदीप शर्मा, डा. डीएस राजपूत, राहुल यादच, ब्रजेश यादव, संदीप गुप्ता रहे। युवा जनशक्ति के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के निर्देशन में विवेकानंद जयंती मनाई गई। दीपक, विकास, भरत, शिवम, अंकित तिवारी, अंशुल गुप्ता, पंकज, यतेंद्र, अनिकेत, शिवम आदि रहे। स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सचिव दीपक तिरंगा, ब्रजराज सिंह इंटर कालेज में डायरेक्टर अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्य मदनमोहन गोस्वामी आदि रहे। वहीं, विवेकानंद कॉवेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व विधायक अजीम भाई ने शुभारंभ किया। सपा प्रदेश महासचिव रामनरायण गुप्ता मुन्ना, संस्थापक बीएस जैन, प्रभाष जैन राजाधर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शिकोहाबाद में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ नारायण इंटर कालेज से भाजपा नेता डा. रामकैलाश यादव और विकास यादव ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश सदस्य मयंक तिवारी, विकास यादव, सुशील यादव, ब्रजकांत उर्फ विक्की, विवेक माधव, अनुज वशिष्ठ, रिंकू शर्मा, मयंक दुबे, हर्षित, शनी जादौन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed