फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Patients suffering from cough, cold and viral fever increased

Firozabad News: खांसी, जुकाम, वायरल बुखार के रोगी बढ़े

Sun, 21 Sep 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough, cold and viral fever increased
सांकेतिक 
- मुख्यमंत्री आरोग्य मेला बना ग्रामीणों के लिए सहारा, 1810 मरीजों ने कराई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार को जिले के 67 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आया। बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त, डायरिया, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द और पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित कुल 1810 मरीजों ने मेला स्थलों पर पहुंचकर अपना उपचार कराया। इनमें 680 पुरुष, 730 महिलाएं और 400 बच्चे शामिल रहे।
मेले में पहुंचे अधिकतर मरीज मौसम परिवर्तन से उपजी बीमारियों से जूझते नजर आए। लंबे समय से बुखार से परेशान बुजुर्ग, सर्दी-खांसी से पीड़ित बच्चे और डायरिया से बेहाल महिलाएं इलाज के लिए कतार में दिखीं। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों ने मरीजों की गहन जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्रामीण आबादी के लिए एक बेहतरीन पहल है। इस रविवार जिले भर से 1810 मरीजों ने मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed