{"_id":"57066b454f1c1b7416c81184","slug":"parshuram-demanded-by-building-beautification","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम द्वार निर्माण-सुंदरीकरण की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम द्वार निर्माण-सुंदरीकरण की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मांगों के निस्तारण के लिए नारेबाजी करते ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी
जिला ब्राह्मण महासभा एवं भगवान श्री महर्षि परशुराम जयंती समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर गांधी पार्क स्थित परशुराम द्वार का निर्माण कराने की मांग की। वहीं सुहाग नगर स्थित पार्क का सुंदरीकरण कराने की मांग उठाई गई।
परशुराम जयंती समिति अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा भगवान परशुराम की लगातार अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से भगवान परशुराम द्वार का निर्माण अधर में है। गांधी पार्क के समीप अधूरे पड़े भगवान परशुराम द्वार का निर्माण अविलंब कराया जाए। ब्र्र्राह्मण महासभा अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ‘रवि’ ने कहा कि शहर में कई स्थानों पर महापुरुषों के पार्कों का बुरा हाल है। सुहाग नगर स्थित भगवान परशुराम पार्क का सुंदरीकरण एवं रंगाई-पुताई कार्य जल्द कराया जाए। अमर शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा की स्थापना कराई जाए। जिला ब्राह्मण महासभा के जिला प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में कार्य पूर्ण नहीं कराए गए तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा। वहीं ब्राह्मण महासभा ने विद्युत विभाग अधीक्षण अभियंता डीके त्यागी को ज्ञापन सौंपाकर गांधी पार्क स्थित 1100 केवी की लाइन को प्राथमिकता पर शिफ्ट कराने की मांग की गई। इस दौरान लकी गर्ग,