{"_id":"5e3d9e0d8ebc3ee5b9535105","slug":"parshad-firozabad-news-agr428335878","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला पाटने के लिए पार्षद ने साथियों के साथ उठाई पटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला पाटने के लिए पार्षद ने साथियों के साथ उठाई पटिया
विज्ञापन
नाला बंद करने के लिए जलकल विभाग से पटियां उठाकर ले जाते पार्षद एव अन्य लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ढोलपुरा नाले को पाटने के लिए वार्ड संख्या 25 के पार्षद ने साथियों के साथ नगर निगम से पटिया उठाकर ले गए। पार्षद का कहना है कि नाले को पाटने के लिए कई बार निगम अधिकारियों से कहा लेकिन निगम कर्मचारियों द्वारा लेबर और वाहन न होने की बात कहकर हाथ खड़े करते रहे।
विगत छह माह पूर्व ढोलपुरा नाले में सोनवीर यादव के दो वर्षीय पुत्र प्रशांत की नाले में गिरकर मौत हो गई थी। लोगों ने नाला बंद कराने के लिए अधिकारियों से मांग की थी। इस पर नाले को पाटने के लिए लाल पटिया मंगाई गई। पार्षद मुन्नेंद्र यादव ने कहा कि पटियां काफी कमजोर थी, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता था। ऐसे में लाल पटिया से नाला पाटने के लिए उन्होंने मना कर दिया। इस पर नाले पर मजबूत सीमेंट की पटिया लगाने के निर्देश नगर आयुक्त विजय कुमार ने निर्माण विभाग के सहायक अवर अभियंता को दिए।
निर्माण विभाग के सहायक अवर अभियंता अभियंता अतुल पांडेय के निर्देश के बाद भी कर्मचारी नाले को पाटने के लिए नगर निगम से पटिया लेकर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को पार्षद मुन्नेंद्र यादव साथियों के साथ जलकल विभाग से पटिया उठाकर ले गए। पार्षद मुन्नेद्र यादव ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी रविंद्र द्वारा विगत कई दिनों से लेबर और वाहन न होने की बात कही जा रही थी। निर्माण विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि पार्षद द्वारा पटिया उठा कर ले जाने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो स्थिति से नगर आयुक्त को अवगत कराया जाएगा।