{"_id":"6f1f6f8d01b6c5f1da4e8445649c8e91","slug":"paper-hit-the-brakes-ambulances-cruising-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में दौड़ रही एंबुलेंसों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में दौड़ रही एंबुलेंसों पर लगा ब्रेक
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की अब तक कागजों में दौड़ने वाली एंबुलेंस पर ब्रेक लग गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नौ एंबुलेंस को कंडम घोषित किया है। नई एंबुलेंस की डिमांड भी शासन को भेज दी है।
मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा चरमरा गई थी। एंबुलेंस कागजों में तो दौड़ती थीं लेकिन धरातल पर चलने लायक भी नहीं थी। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तीमारदारों को कई एंबुलेंस में धक्के लगाने पड़ते थे। प्रदेश सरकार की 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से जरूर कुछ राहत मिली। अब सीएचसी और पीएचसी से नौ कंडम एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग ने हटा दिया है। करीब 28 वाहन कंडम घोषित किए हैं। नौ नई एंबुलेंस भेजने की डिमांड शासन को भेज दी है। चिकित्सा महानिदेशक ने भी जल्द एंबुलेंस भेजने की स्वीकृति दे दी है।