फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panic erupts after fire breaks out in store room

Firozabad News: स्टोर रूम में आग लगने से मची अफरातफरी

Mon, 23 Feb 2026 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Panic erupts after fire breaks out in store room
फोटो18मोहल्ला तिलक नगर में एक मकान के स्टोर रूम में आग बुझाते फायर कर्मी। विभाग स्रोत - फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में रविवार दोपहर उस समय खलबली मच गई जब एक मकान के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बोद्याश्रम रोड स्थित तिलक नगर में प्रथम शर्मा के मकान में सीढ़ियों पर बने स्टोर में घर का सामान रखा हुआ था। दोपहर के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक स्टोर से धुआं और जलने की दुर्गंध आने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, स्टोर में आग लग चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। भीड़ में किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गली संकरी होने के कारण गाड़ियां मकान तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में फायर कर्मियों ने पड़ोसी के घर का सबमर्सिबल पंप चालू कराकर पाइप के जरिए पानी डालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार स्टोर में रखे कबाड़ में आग लगी थी, जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed