फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Panchayat elections & the corporation election may be with

पंचायत चुनाव के साथ हो सकते हैं निगम के चुनाव

Thu, 28 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ फीरोजाबाद नगर निगम के चुनाव होने की संभावना है। शासन की ओर से निगम के वार्डों का परिसीमन कराने के संबंध में कुछ डिटेल जिला प्रशासन से मांगी है। प्रशासन ने निगम के वार्डों की नियमावली को खोजना शुरू कर दिया है जिससे उसी के अनुरूप वार्डों का परिसीमन किया जा सके।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सितंबर या अक्तूबर माह में होने की संभावना है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के साथ ग्राम पंचायतों की परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के करीब है। आरक्षण तय करने को रैपिड सर्वे करने का काम शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इधर फीरोजाबाद को निगम का दर्जा देने के साथ ही पालिका बोर्ड भंग हो गया था। इसके कारण पिछले करीब एक वर्ष से निगम के संचालन का काम अफसरों के हाथों में आ गया। निगम के चुनाव ही नहीं हो सके थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसके अग्रवाल के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव को मतदाता सूची को तैयार कराने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। शासन ने नगर निगम के वार्डों का भी परिसीमन कराने के संबंध में जिला प्रशासन से पूरा ब्योरा तलब किया है। फीरोजाबाद शहर की आबादी छह लाख से अधिक होने के बावजूद यहां वार्डों की संख्या 42 थी। निगम बनने के बाद कम से कम 55 वार्ड होने चाहिए। यदि नगर निगम के वार्डों का परिसीमन हुआ तो वार्डों के स्वरूप में काफी बदलाव हो जाएगा। पूर्व में शहर में शामिल हुईं 13 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक को वार्ड का रूप दे दिया था। विभागीय सूत्रों की माने तो शासन के परिसीमन के आदेश के बाद नगर निकाय अनुभाग के द्वारा नगर निगम के वार्डों के निर्धारण की नियमावली की तलाश शुरू कर दी है। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा फीरोजाबाद नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के संबंध में शासन से जानकारी मांगी गई थी। उसके तैयार कराके शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed