फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Over 200 people spent the night in police stations after drinking alcohol during New Year's celebrations.

Firozabad News: नववर्ष के जश्न में पी शराब, थानों में कटी 200 से अधिक की रात

Fri, 02 Jan 2026 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Over 200 people spent the night in police stations after drinking alcohol during New Year's celebrations.
फिरोजाबाद। जिले में नववर्ष की खुशी और शराब का नशा 200 से अधिक युवाओं को भारी पड़ गया। बुधवार रात जश्न के दौरान हुड़दंग और झगड़ा करने वाले इन युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके चलते उनकी साल की पहली रात घर के बजाय थानों के लॉकअप में कटी। हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मानवीय रुख अपनाते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात रेस्टोरेंट, बार, होटल और मॉडल शॉप जश्न मनाने के बाद शराब के नशे में घर लौट रहे युवाओं की कई स्थानों पर रास्ते में कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस हुड़दंगियों को थानों में ले आई। बृहस्पतिवार सुबह युवाओं का नशा उतरा तो उन्होंने पुलिस से माफी मांगकर घर जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन



जिलेभर में चला ''एंटी-हुड़दंग'' अभियान
एसएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार, बुधवार रातभर पीआरवी और स्थानीय पुलिस की टीमें गश्त पर रहीं। शिकोहाबाद, टूंडला और फिरोजाबाद शहर के चौराहों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। युवाओं को हिदायत दी गई है कि जश्न शालीनता से मनाएं, न कि दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed