फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Orthopedic specialist absent, recommendation to withhold one month's salary

Firozabad News: हड्डी रोग विशेषज्ञ अनुपस्थित, एक माह का वेतन रोकने की संस्तुति

Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialist absent, recommendation to withhold one month's salary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ के लगातार अनुपस्थित रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी संबंधी उपचार के लिए प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाले मरीज घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं, जबकि कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। चिकित्सक की मनमानी का खामियाजा अब सीधे मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

संयुक्त चिकित्सालय में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष गंगवार पिछले कई दिनों से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। उनके अनुपस्थित रहने के कारण हड्डी रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। दुर्घटना, फ्रैक्चर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एक माह का वेतन रोकने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed