फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   order issued to shopkeepers to write their names out of shops on route of Kanwar Yatra in Firozabad

Nameplate Row: कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदार लिखें अपना नाम; माहौल बिगाड़ा...तो लट्ठ के साथ पुलिस है रेडी

Sat, 20 Jul 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

जसराना में पुलिस ने आदेश जारी किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदार दुकानों के बाहर अपना नाम लिखें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
order issued to shopkeepers to write their names out of shops on route of Kanwar Yatra in Firozabad
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के बाहर लिखे गए नाम - फोटो : X @SaffronSunanda

विस्तार

श्रावण मास के प्रारंभ से पहले ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यूपी के फिरोजाबाद में जसराना क्षेत्र से शनिवार को शिवभक्त कांवड़ लाने के लिए सोरों के लिए रवाना हुए। रविवार की रात से कांवड़ियों को निकलना शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा कई प्रकार की तैयारियां की गई हैं। वहीं कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाले दुकानदारों एवं होटल स्वामियों को अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर मालिक का नाम लिखने को कहा गया है। आदेश के बाद दुकानदारों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व के वर्षों में हुए विवादों को देखते हुए सरकार द्वारा बेहतर एवं चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी आदेशों के मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं करने का दावा किया जा रहा है। एटा शिकोहाबाद मार्ग की पटरियों को भी साफ कराया गया है। 12 जगह बैरियर लगाने के साथ अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं जनसहयोग से शिविर लगाए गए हैं। थाना जसराना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने एटा शिकोहाबाद मार्ग आने वाले दुकानदारों एवं होटल स्वामियों से मुलाकात की। सभी से अपनी दुकानों के बाहर मालिक का नाम लिखने का कहा। इस दौरान पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी से सहयोग करने की अपील की। कहा कि अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मौजूद दुकानदारों को अपनी दुकानों के आगे नाम लिखने को कहा गया है। सभी चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed