फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Operation Clean: 67 warrants and absconding accused arrested in five hours

ऑपरेशन क्लीन : पांच घंटे में 67 वारंटी व फरार अभियुक्त किए गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Operation Clean: 67 warrants and absconding accused arrested in five hours
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। जिला पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए शनिवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक मात्र पांच घंटों के एक विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 67 वारंटी और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गंभीर मुकदमे में फरार एक अभियुक्त और 66 एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अभियान के तहत, जिले के लगभग सभी थानों में बड़ी गिरफ्तारियां दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक धरपकड़ थाना दक्षिण और थाना रजावली में हुई, जहां से छह-छह फरार-वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, थाना सिरसागंज ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अन्य थाना उत्तर, थाना रामगढ़, थाना रसूलपुर, थाना पचोखरा, थाना शिकोहाबाद, थाना एका और थाना मटसेना ने चार-चार अभियुक्तों को पकड़ा है। थाना टूंडला, थाना नसीरपुर, और मक्खनपुर में तीन-तीन अभियुक्तों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नारखी, थाना नगला सिंघी, थाना जसराना, और थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने दो-दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना नगला खंगर, थाना अरांव, थाना खैरगढ़, थाना फरिहा और थाना लाइनपार से एक-एक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed