फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   opd service started dimand by Gandhi lohia vichar manch

गांधी लोहिया विचार मंच ने की ओपीडी सेवा शुरु कराने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
opd service started dimand by Gandhi lohia vichar manch
फिरोजाबाद। गांधी लोहिया विचार मंच के प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में मांग करते हुए कहा है कि सरकारी अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरु की जाए। जिससे गरीबों को उपचार मिल सके। उपचार के अभाव में लोग दम तोड़ रहे है। सब्जी मंडी और राशन की दुकानों को सुबह सात से दस बजे तक खोला जाए। जिससे मध्यम वर्गीय परिवार के साथ आम लोग जरुरी सामान की खरीददारी कर सकें। लॉकडाउन की समय अवधि बढऩे के साथ ही लोगों को दिक्कत हो रही है। लॉकडाउन के कारण बंद पड़े प्रतिष्ठानों के विद्युत बिल माफ किए जाएं। जिससे लोगों को दिक्कत न हो और बिजली विभाग का वकाया न हो। मांग करने वालों में डा. डीआर वर्मा, बलवीर सिंह कुशवाहा, दिनेश शर्मा आदि लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed