{"_id":"601d85788ebc3ed64b0dd919","slug":"one-lakh-flown-from-youth-s-account-by-sending-link-on-mobile-cyber-cell-returned-47-thousand-firozabad-news-agr4794335168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर लिंक भेजकर युवक के खाते से एक लाख उड़ाए,साइबर सेल ने 47 हजार कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर लिंक भेजकर युवक के खाते से एक लाख उड़ाए,साइबर सेल ने 47 हजार कराए वापस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद के नगला कांस निवासी युवक के बैंक एकाउंट से परिचित बनकर अज्ञात शख्स ने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने की सलाह दी, क्लिक करते ही युवक के एकाउंट से एक लाख रुपये की निकासी हो गई। साइबर सेल में शिकायत मिलने के बाद युवक के एकाउंट में 47 हजार रुपये वापस आ गए हैं। साइबर सेल प्रभारी ने कहा कि शेष धनराशि वापस कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
शिकोहाबाद के नगला कांस निवासी ध्रुव कुमार यादव पुत्र चंदन सिंह यादव के मोबाइल फोन पर अज्ञात शख्स ने परिचित बनकर एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने की सलाह दी। लिंक पर क्लिक करते ही ध्रुव कुमार के बैंक एकाउंट से करीब एक लाख रुपये की निकासी हो गई। उसके भाई ने तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय स्थित साइबर सेल को दी। एसएसपी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी अभय कुमार सिसोदिया ने टीम के साथ तत्काल काम करना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब 47 हजार रुपया वापस करा दिए। धनराशि वापस कराए जाने की सूचना जब साइबर सेल के प्रभारी ने ध्रुव कुमार यादव के परिजनों को दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
युवक बैंक से पासबुक को अपडेट कराने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय दबरई स्थित साइबर सेल में पहुंचा था। साइबर सेल के प्रभारी अभय कुमार सिसोदिया ने कहा कि 47 हजार रुपया वापस तो 24 जनवरी को हो गए थे। लेकिन पासबुक की एंट्री कराने के बाद उसे लेकर पीड़ित शुक्रवार को जिला मुख्यालय आया था। शेष धनराशि को वापस दिलाए जाने के संबंध में कार्रवाई जारी है।