{"_id":"676d9ec01993e134ff08ec5e","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-train-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-139692-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Thu, 26 Dec 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वद्धा घायल हो गई। जानकारी पर पुलिस व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई।
राजकीय रेलवे पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे करीब स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह का मेमो मिला। इसमें टूंडला यार्ड के पूर्वी सिरे किलोमीटर संख्या 1248/07 रोलिंग हट के पास एक वृद्धा पड़ी है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पहुंचकर चिकित्सक से जांच कराई। चिकित्सीय टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 65 वर्ष थी। वह मटमैला स्वेटर, नीली, पीली व सफेद प्रिंट की साड़ी तथा पैरों में जूते मौजे के साथ ही पायल पहने थी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।