{"_id":"578f8c7f4f1c1b1d7fc4bf42","slug":"old-pension-restoration-brought-out-by-the-teachers-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए अटेवा मंच की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिकोहाबाद एवं फीरोजाबाद से शुरू की गई। रैली मुख्यालय पर पहुंचने के बाद सभा के रूप में परिवर्तित हुई। एडीएम उदय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रक्रिया को बहाल कराने के लिए शिक्षकों ने रैली निकाली। शहर में नगला भाऊ स्थित ब्लाक से रैली की शुरुआत की गई। बैनर, पोस्टर हाथों में थामे शिक्षक नारे लगाते हुए चल रहे रहे थे। जिला मुख्यालय पर डीएम की अनुपस्थित में एडीएम उदय सिंह को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया बहाली की जाए। इससे शिक्षकों का भविष्य जुड़ा हुआ है। संगठन मंत्री कल्पना राजौरिया ने कहा कि जब अरुणाचल प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाल की जा चुकी है तो यूपी में यह संभव क्यों नहीं। अमित जैन विद्यार्थी ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया से शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने का लाभ मिलेगा। धर्मेंद्र यादव, अवधेश सिंह, हिमेंद्र यादव, जयकुमार सिंह, विनोद दुबे, संजय कुमार लालई, संजय सिंह, ललित शर्मा, आलोक यादव, मुकेश कुमार रहे।