फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officers engaged in resolving complaints lodged before Deputy Chief Minister

उपमुख्यमंत्री के समक्ष दर्ज शिकायतों के निस्तारण करने में जुटे अफसर

Fri, 03 Jun 2022 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Officers engaged in resolving complaints lodged before Deputy Chief Minister
फिरोजाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण में जिला स्तरीय अधिकारी जुट गए हैं। ताकि मंडल के नए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की समीक्षा के दौरान कोई ऐसी शिकायत नहीं बचने पाए जो निस्तारित नहीं हो सके।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मई माह में जिले का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान आमजन की शिकायतों को सुनने के साथ ही ग्रामीण अंचल का भ्रमण करके गांव में कराए गए विकास कार्यों का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया था। कब्जे की लगातार मिल रही शिकायतों को देखकर खुद उपमुख्यमंत्री हैरान रह गए थे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से एक बार फिर मंडल के प्रभारी मंत्रियों में बदलाव कर दिया है। अब आगरा मंडल की जिम्मेदारी भूपेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। वह इसी माह में जिले में विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करने आ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिकायतों के निस्तारण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed