फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Oath will be administered to 303 village heads and members of the district on 18-19

जिले के 303 ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को 18-19 को दिलाई जाएगी शपथ

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Oath will be administered to 303 village heads and members of the district on 18-19
फिरोजाबाद। जिले के 303 ग्राम प्रधान और सचिवों को 18 और 19 जून को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलाए जाने का कार्यक्रम तय करने के साथ ही अफसरों की तैनाती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के बाद जिले की 564 ग्राम पंचायतों में 261 ही गठित हो सकीं थी। जिले की 303 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई निर्वाचन नहीं हो सका था। इसके कारण इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ ग्रहण नहीं कराई जा सकी थी। राज्य के निर्वाचन आयोग ने जिले में रिक्त 3367 पदों पर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। इसमें 3257 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जबकि 94 पदों पर चुनाव होने के बाद सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस प्रकार से 3351 सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। जिले में 16 सदस्यों के पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं। शासन की ओर से संगठित हुई 303 ग्राम पंचायतों के साथ ही निर्वाचित हुए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी कर दिया है। शपथ ग्रहण 18 एवं 19 जून को सभी ब्लाकों में वर्चुअल कराया जाएगा। डीएम चंद्रविजय सिंह की ओर से इसकी अधिसूचना 17 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शपथ लेने वाले प्रधानों का ब्लाकवार विवरण
ब्लाक शपथ लेने वाले प्रधान
अरांव 31
एका 12
फिरोजाबाद 26
हाथवंत 46
जसराना 19
मदनपुर 45
नारखी 40
शिकोहाबाद 59
टूंडला 25
कुल 303
- ग्राम पंचायतों के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्यों को 18 एवं 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारी पंचायत सचिवों के करने के निर्देश दिए हैं। वर्चु्अल शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा - जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed