{"_id":"66bb6b6f81eb40a30a0ca195","slug":"number-of-typhoid-viral-cough-and-cold-patients-increased-after-rain-in-firozabad-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बारिश के बाद टाइफाइड, वायरल, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े; एक महीने में 30 फीसदी बढ़ी दवाओं की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बारिश के बाद टाइफाइड, वायरल, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े; एक महीने में 30 फीसदी बढ़ी दवाओं की बिक्री
Tue, 13 Aug 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:49 PM IST
सार
सुहागनगरी में बारिश के बाद टाइफाइड, वायरल, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। एक महीने में 30 फीसदी दवाओं की बिक्री बढ़ी।
विज्ञापन
medicine
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, बारिश के बाद इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। इसी वजह से दवाओं की बिक्री में उछाल आया है। एक माह के अंदर करीब 30 फीसदी दवाओं की बिक्री में वृद्धि हुई है। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिले में एक माह से संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों के रोजाना दो हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। सुबह आठ बजे से ओपीडी में भीड़ जुटती है। जो दोपहर दो बजे तक बनी रहती है। वहीं सीएचसी व पीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। इसके चलते दवाओं की बिक्री में जमकर वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
दवा कारोबारियों का कहना है दवाओं की बिक्री का इस समय सीजन चल रहा है। दो माह के अंदर करीब 30 फीसदी दवाओं की बिक्री बढ़ी है। इस समय अधिकतर बुखार, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड की दवाएं बिक रही हैं। बाजार में मलेरिया की दवाओं की कुछ कमी बनी हुई हैं। इसके चलते अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों पर हर समय लाइनें लग रही है।
इन दवाओं की बढ़ी मांग
मौजूदा समय में लोग बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। इनमें टाइफाइड, वायरल बुखार, खांसी, जुकाम मुख्य हैं। इसके चलते टेबलेट पैरासिटामोल, क्लोरोक्वीन, सिटराजिन, ओफ्लाक्सासीन, सिफिक्सिम दवाएं शामिल हैं।
मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दवाओं की खपत 30 फीसदी बढ़ गई है। हर बार बारिश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। अभी बाजार में दवाएं पर्याप्त हैं। -प्रशांत, दवा व्यापारी