{"_id":"64f3406d4b752cf4bd08ccc5","slug":"number-of-dengue-and-fever-patients-increasing-in-firozabad-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दो की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बुखार मरीजों की संख्या बढ़ी; स्वास्थ्य शिविर लगाकर की गईं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दो की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बुखार मरीजों की संख्या बढ़ी; स्वास्थ्य शिविर लगाकर की गईं जांचें
Sat, 02 Sep 2023 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 07:32 PM IST
सार
फिरोजाबाद में दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात ही यहां बुखार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांचें की गईं है। साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Agra News : डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू के मरीज जिले में नियमित मिल रहे हैं। शनिवार को दो और मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। वहीं, जिन गांवों में बुखार के ज्यादा मरीज थे, उनमें सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, टीमों ने घर-घर जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
गढ़ी एबरन निवासी 10 वर्षीय राजू कुमार की रिपोर्ट में डेंगू मिला। वहीं, मैनपुरी जिले के गांव डलुपुर निवासी 32 वर्षीय मनीषा की रिपोर्ट में डेंगू मिलने की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम मदनपुर क्षेत्र के ग्राम आमौर में बुखार के मरीज बढ़ने की सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
डॉ. कपिल यादव के नेतृत्व में टीम ने शिविर लगाया। बुखार के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य टीमों ने कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। कई मरीजों की रक्त स्लाइडें भी बनाईं। घर-घर जाकर लार्वा की जांच की। जसराना के गांव झपारा में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्ष किया।
यह भी पढ़ेंः- डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे
सफाई व्यवस्था कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। नगला धर्म और सांईपुर, नगला मडरई में भी टीम पहुंची। बुखार के मरीज मिलने पर टीम ने दवाएं दीं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीएमओ डा. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं।