{"_id":"60ca3ea98ebc3e2da2021412","slug":"now-till-june-22-farmers-wheat-will-be-procured-firozabad-news-agr4959762145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 22 जून तक होगी किसानों के गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 22 जून तक होगी किसानों के गेहूं की खरीद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन ने गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी है। तिथि बढ़ने पर गेहूं खरीद एजेंसियां गेहूं खरीदने के लिए बारदाना के साथ ही भुगतान के लिए पैसे की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। ताकि किसानों का गेहूं खरीदा जा सके।
खुले बाजार के सापेक्ष सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की दर सही मिलने का परिणाम यह रहा कि इस बार गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों पर बिक्री करने को सर्वाधिक किसान पहुंचे हैं। जिले में गेहूं खरीद केंद्र एक अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 जून तक संचालित किए जाने थे। 15 जून तक जिले में खाद्य विभाग ने 19094.35 मीट्रिक टन,भारतीय खाद्य निगम ने 5645.10 मीट्रिक टन तथा पीसीएफ ने 35367.70 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। इस प्रकार से जिले में 15 जून तक 15758 किसानों से 60107.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने गेहूं खरीद की तिथि एक सप्ताह 22 जून तक बढ़ा दी है।
फ्री खाद्यान्न का वितरण 17 जून तक होगा
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को फ्री खाद्यान्न वितरण किए जाने की तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीशचंद्र ने बताया कि कार्डधारक खाद्य सामग्री को 17 जून तक किसी भी राशन की दुकान से फ्री गेहूं एवं चावल को प्राप्त कर सकेंगे।