फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now Divyang will be able to run

अब दिव्यांग भी दौड़ सकेंगे

Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now Divyang will be able to run
जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति ने कैंप लगाया।
 जायंट्स ग्रुप आफ महिला शक्ति के प्रयास से दिव्यांग भी दौड़ सकेंगे। रविवार को आशीर्वाद पैलेस में नारायण सेवा समिति के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंग माप कैंप का आयोजन किया गया। 40 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया। वहीं, चिकित्सकों ने परीक्षण कर 20 दिव्यांगों को आपरेशन के लिए चयनित किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन समाजसेवी रामदास अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उद्योगपति दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने माल्यार्पण किया। शिविर में डा. विकास कुमार, डा. उमेश और डा. मुकेश कुमार ने सेवाएं प्रदान की। 40 दिव्यांगों के अंगों का माप लिया गया। अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने कहा कि आगरा मंडल में महिला ग्रुप द्वारा कृत्रिम अंग वितरण का पहला कैंप है। प्रशासनिक निदेशिका अनु बंसल ने कहा कि कृत्रिम पैर लगने के बाद दिव्यांग दौड़ सकेंगे। पंजीकरण की व्यवस्था नीरू मित्तल, भारती शर्मा ने संभाली। शिविर में सीमा बंसल, गौरी बंसल, पूनम गुप्ता, सौम्या चौहान, रेनू अरोरा, बीना चौहान, ज्योति गोयल, अनुपम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, शिवांगी बंसल, सोनिया शर्मा, ऊषा पोरवाल, आरती शर्मा, मधु गर्ग, रीमा गर्ग, मोनी अग्रवाल, प्रीती, कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed