फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   notice to the cleaning worker on the pink toilet remained closed

पिंक शौचालय बंद रहने पर सफाई कर्मी को नोटिस

Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
notice to the cleaning worker on the pink toilet remained closed
पिंक शौचालय बंद रहने पर सफाई कर्मी को नोटिस
विज्ञापन

जसराना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शौचालय बंद रहने और घिरोर रोड पर नाला निर्माण कराने के लिए ज्ञापन ईओ को सौंपा था। इस पर अधिकारियों ने पिंक शौचालय पर तैनात महिला कर्मचारी को हटाने के साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा है।

सपा नेता अंशुल विक्रम सिंह ने बंद पड़े पिंक शौचालय का वीडियो जारी किया था। वहीं मंगलवार को ईओ को ज्ञापन देकर बंद शौचालयों को खोलने एवं घिरोर रोड पर जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पिंक शौचालय पर तैनात महिला कर्मचारी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस संबंध में पिंक शौचालय पर तैनात सफाई कर्मचारी गीता देवी ने बताया कि प्रतिदिन ड्यूटी पर जा रही थी। बच्चे के बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाने गई थी। इतनी देर में वीडियो बनाकर उसकी शिकायत कर दी। जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने बताया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं नगर पंचायत स्तर से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed