{"_id":"61f00a1f4287b65dc36cbcc4","slug":"notice-issued-to-five-cdpos-for-negligence-in-corona-vaccination-firozabad-news-agr5223166190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण में लापरवाही पर पांच सीडीपीओ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण में लापरवाही पर पांच सीडीपीओ को नोटिस जारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कोरोना से बचाव को टीकाकरण कराने संबंधी लक्ष्य पूरा नहीं कराने पर जिले की पांच परियोजनाओं पर तैनात सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। डीपीओ की ओर से जारी नोटिस में सभी संबंधितों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना शहर व द्वितीय फिरोजाबाद, बाल विकास परियोजना मदनपुर, टूंडला और एका को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पांचों के विरुद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के टीकाकरण में शिथिलता पर यह कार्रवाई की गई।
सर्वाधिक खराब स्थित एका, फिरोजाबाद द्वितीय और टूंडला बाल विकास परियोजना से संबंद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की है। इन तीनों परियोजनाओं से जुड़ी कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का लक्ष्य 20 प्रतिशत से भी कम है। डीपीओ आभा सिंह ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं टीकाकरण की लक्ष्यपूर्ति को निर्देशित किया है।