{"_id":"607492308ebc3ed82e4a3d99","slug":"nomination-in-nine-blocks-including-district-headquarters-from-today-firozabad-news-agr488372360","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय सहित नौ ब्लाकों में आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय सहित नौ ब्लाकों में आज से नामांकन
विज्ञापन
ब्लॉक सदर में पंचायत चुनाव के काम में जुटे कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के नौ ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य एवं जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन मंगलवार से दाखिल होंगे। नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे। जिले में 564 ग्राम प्रधान, 7196 ग्राम पंचायत सदस्य, 817 बीडीसी सदस्य और 33 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी सोमवार को नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियों में जुटे रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 33 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जिला मुख्यालय पर नामांकन करेंगे। नामांकन दाखिल किए जाने के लिए न्यायालय कक्ष में व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत के 33 वार्डों के लिए छह सौ नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
वहीं 15 अप्रैल दोपहर एक बजे तक नामांकनपत्रों की बिक्री की जाएगी। सदर ब्लॉक में दस न्याय पंचायतों के लिए 20 काउंटर बनाने के साथ-साथ बैरिकेडिंग कराई गई है। बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया कि नामांकन की तैयारी पूर्ण हैं। बीडीओ ने बताया कि प्रधान के 842, बीडीसी के 527 तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के 633 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
जिले के अन्य ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार प्रधान-ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ-साथ बीडीसी सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। काउंटरों के बाहर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी एवं प्रस्तावक को बिना मास्क के ब्लॉक प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
13 एवं 15 अप्रैल को होंगे नामांकन-एडीएम
एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी एपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन 13 एवं 15 अप्रैल को दाखिल किए जा सकेंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का अवकाश होने के कारण दो दिन नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
‘कोविड-19 की गाइडलाइन का करें पालन’
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाथों को सैनिटाइज किए जाने की व्यवस्था रहेगी।
सीओ के हाथ में रहेगी नामांकन स्थलों की सुरक्षा की कमान
एएसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉकों में नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक-एक सीओ के साथ ही दो-दो थाना प्रभारियों के निर्देशन में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि नामांकन के दौरान कोई भीड़ लेकर नहीं आएं।
टूंडला: एसडीएम-तहसीलदार ने किया निरीक्षण
टूंडला। ब्लॉक पर मंगलवार से होने वाले नामांकन के लिए सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, कोविड-19 हेल्पडेस्क पर रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने और अदेयता प्रमाणपत्र के लिए रुपए मांगने आदि कई शिकायतों पर एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने एडीओ पंचायत लक्ष्मण सिंह यादव को फटकार लगाई।
ब्लॉक सर्विस रोड रहेगा बंद
टूंडला। नामांकन प्रक्रिया के बीच फिरोजाबाद सर्विस रोड पर बैनीवाल गार्डन के निकट और सुभाष चौराहे की ओर पेट्रोल पंप के निकट बैरिकेडिंग रहेगी। बैरीकेडिंग पर व्यापक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बैरीकेडिंग के अंदर केवल प्रत्याशी, प्रस्तावक और हॉस्पिटल जाने वाले मरीज जा सकेंगे।