फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No respite from strong sunlight and heat wave

Firozabad News: तेज धूप और लू से नहीं मिल रही राहत

Sun, 09 Jun 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 09 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
No respite from strong sunlight and heat wave
तेज धूप और लू से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

शनिवार को 44 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, गर्मी से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया। तेज धूप और लू से लोग परेशान हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। रविवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है।

जून माह में गर्मी अपने पूरे चरम पर है। शनिवार को सुबह से ही गर्मी पड़ने लगी। सुबह दस बजे से ही गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना होने लगे। दोपहर को 12 बजे से सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों की हालत खराब हो गई। गर्मी के कारण लोग अपने घरों व कार्यालयों में कूलर, पंखा, एसी का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। दोपहर को लोग बाहर निकलने से बचते हुए दिखाई दिए। जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। शनिवार को शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उमस और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed