फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   no lesson from pesawer attack

पेश्ाावर घ्ाटना से भ्ाी नहीं लिया सबक

Sat, 20 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूूरेेेा, अमर उजाला, फिराेजाबाद
ब्यूूरेेेा, अमर उजाला, फिराेजाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
no lesson from pesawer attack
 पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने निजी और सरकारी स्कूल संचालकों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से निर्देश जारी किए हैं। हालांकि शनिवार को शहर के निजी स्कूलों से लेकर प्राइवेट स्कूलों में सुरक्षा की मानक पूरे करना तो दूर छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोेसे नजर आई।
विज्ञापन


महात्मा गांधी बालिका डिग्री कालेज
सुरक्षा के नाम पर कालेज के तीन चतुर्थश्रेणी कर्मचारी गेट के अंदर कुर्सी पर बैठे थे। उनके पास सुरक्षा के नाम पर हथियार थे और न ही सूचना देने के लिए मोबाइल फोन। हालांकि स्कूल में छात्राओं की संख्या हजारों में है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी बालिका इंटर कालेज
सुरक्षा के नाम पर यहां न तो चौकीदार था और न ही पुलिसकर्मी। अभिभावकाें के साथ छात्राएं भी बिना रोक टोक स्कूल कैंपस में आ-जा रही थी। स्कूल में छात्राओं की संख्या पांच हजार से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाकन्या इंटर कालेज
मोहन नगर स्थित गली में संचालित होने वाले स्कूल में करीब 12 बजे गेट पर सन्नाटा पसरा था। स्कूल के अंदर से बच्चों के बोलने की आवाज गेट पर सुनाई दे रही थी। मैनगेट बंद था, लेकिन छोटा गेट खुला था।

किड्स कार्नर स्कूल
गांधी पार्क चौराहा के समीप बने स्कूल में बच्चों की संख्या हजारों में है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्कूल गेट खुला हुआ था। सुरक्षाकर्मी राइफल के साथ मुस्तैद नजर आया।

एसआरके डिग्री कालेज
सुरक्षा पुख्ता नजर आई। गेट पर प्राचार्य अपने प्राइवेट रिवॉल्वर लिए प्रोफेसरों के साथ तैनात थे। कालेज कैंपस में पीएसी कैंप किए हुए थी। गेट के बाहर कोतवाल उत्तर में तैनात उपनिरीक्षक कुर्सी पर बैठकर कागजी कार्रवाई को पूरा करते में व्यस्त दिखाई दिए।



सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दो संस्थाओं से टेंडर मंगाए गए हैं। प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात कराने के लिए मैनेजमेंट से वार्ता की गई है।
मंजूरानी, प्रधानाचार्या, एमजी इंटर कालेज

कालेज गेट पर चौकीदार तैनात रहता है। उसके पास असलाह न होना चिंता का विषय है। इस विषय में मैनेजमेंट को पत्र लिखकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
कल्पना शर्मा, प्रधानाचार्या, रामा कन्या इंटर कालेज


सुरक्षा के संबंध में प्राइमरी, इंटर और डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। थानेदारों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अजय मोहन शर्मा, एसपी फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed