फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nirmaanaadheen makaan kee deevaar girane se raajamistree sahit paanch log hue ghaayal

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से राजमिस्त्री सहित पांच लोग हुए घायल

Fri, 18 Feb 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
nirmaanaadheen makaan kee deevaar girane se raajamistree sahit paanch log hue ghaayal
दीवाल गिरने से घायल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में उपचार के लिए लाया गया - फोटो : FIROZABAD
जसराना। जसराना के मोहल्ला भट्टपुरी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से राजमिस्त्री सहित पांच लोग घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जसराना के मोहल्ला भट्टपुरी निवासी रविंद्र कुमार का मकान बन रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरी मंजिल पर कार्य चल रहा था। तभी कार्य करते समय अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से कार्य कर रहा राजमिस्त्री थाना जसराना के गांव चिडरई निवासी राज मिस्त्री पप्पू एवं रवींद्र सिंह के परिवार के लल्लू, रामजीलाल, छोटेलाल, किशन कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मची चीखपुकार के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां राजमिस्त्री पप्पू के साथ दो अन्य लोगों को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। घायलों का निजी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed