फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nine lakh cheated in the name of job, case against three

फिरोजाबाद: नौकरी के नाम पर ठगे नौ लाख, तीन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 14 Feb 2023 03:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh cheated in the name of job, case against three
नौकरी के नाम पर ठगे नौ लाख, तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

मटसेना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नौकरी के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

इटावा के थाना सैफई के गांव लौंगपुर निवासी रघुवीर सिंह का कहना है कि उसके पुत्र ने बीकॉम कर लिया था। इसके बाद वह नौकरी की तलाश करने लगा। पीड़ित का कहना है कि उसकी बहन और बहनोई मोहल्ला रामगढ़ में निवास करते हैं। वह अपनी बहन और बहनोई के घर आया था। यहां उसकी मुलाकात अफरोज से हुई। अफरोज मटसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला मुल्ला का रहने वाला है। अफरोज ने उससे कहा कि उसकी पहचान कई मंत्री और नेताओं से है। वह उसके पुत्र की नौकरी लगवा देगा। इस पर पीड़ित तैयार हो गया और उसने दो लाख रुपये नकद देने के साथ ही बेटे के शैक्षिक अभिलेखों की फोटो प्रतियां दे दीं। इसके साथ ही सात लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। आरोपी अफरोज अपने साथी हरि सिंह और विवेक निवासी कुढ़ी कनैटा थाना मटसेना के साथ लखनऊ लेकर गया। तब पीड़ित के पुत्र को जानकारी हुई कि उसके पिता को ठग लिया गया है। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों द्वारा रुपये वापस नहीं किए गए। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed