{"_id":"5f9f04698ebc3e9b85057b6f","slug":"nhai-accident-firozabad-news-agr466304734","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआई की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हैं हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचआई की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हैं हादसे
विज्ञापन
शिकोहाबाद- ओवर ब्रिज को इन्हीं डिवाइडरों से रोका गया था, लेकिन एनएचआई का यहां कोई संकेतक नहीं है। ?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर के प्रतापपुर चौराहे पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओवरब्रिज पर संकेतक लगाना मुनासिब नहीं समझा है।
एनएचएआई सभी प्रमुख चौराहों पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। प्रतापपुर चौराहे पर इटावा से आगरा की तरफ जाने वाले मार्ग को नहीं खोला गया है। प्रतापपुर चौराहे के पास से ही सर्विस रोड पर कट दिया गया है। इस कट पर आए दिन वाहन पलटते रहते हैं। दो दिन पूर्व एक ट्रोला बिजली के खंभे से टकरा गया था।
शनिवार रात को पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम जा रही स्लीपर कोच बस संकेतक न होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यदि यहां संकेतक बोर्ड लगे होते तो शायद हादसे नहीं होते। ओवरब्रिज का निर्माण कर रही कंपनी के सहायक प्रबंधक शिवाजी पांडेय ने बताया कि एनएचएआई ने रिफ्लेक्टर टैग और संकेतक बोर्ड लगाए थे, लेकिन किन्हीं लोगों ने उन्हें हटा दिया। अब पुन: इन्हें लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे बना डग्गेमार वाहनों का अड्डा
शिकोहाबाद। एटा और मैनपुरी चौराहे पर बने ओवरब्रिज के नीचे डग्गेमार वाहनों का अड्डा बना है। एटा चौराहे पर सुबह से शाम तक डग्गेमार वाहन आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। इससे यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और पुलिस प्रशासन से ओवरब्रिज के नीचे डग्गेमार वाहनों के अड्डे को हटाने की मांग की है। संवाद