{"_id":"6a08af5e75b87ab264000929","slug":"new-system-implemented-to-make-shikohabad-jam-free-buses-will-be-removed-from-the-intersections-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-174950-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद को जाम मुक्त कराने की नई व्यवस्था लागू, तिराहों से हटेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद को जाम मुक्त कराने की नई व्यवस्था लागू, तिराहों से हटेंगी बसें
Sat, 16 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सुभाष तिराहे पर फुटपाथ को तोड़ती नगरपालिका की जेसीबी। स्रोत यातायात पुलिस
- फोटो : सुभाष तिराहे पर फुटपाथ को तोड़ती नगरपालिका की जेसीबी। स्रोत यातायात पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर में लंबे समय से सुभाष तिराहा, एटा चौराहा और मैनपुरी चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन और रोडवेज विभाग ने शनिवार से नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी। इसके तहत अब रोडवेज बसों को सीधे डिपो भेजा जा रहा है।
रोडवेज डिपो पर सभी बसों का आना अनिवार्य होने के बावजूद चालक तिराहों और चौराहों पर ही बसें खड़ी कर यात्रियों को उतारते-चढ़ाते थे। इससे न केवल यातायात बाधित होता था, बल्कि हर मौसम में यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात विभाग और रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह के साथ बैठक कर नई व्यवस्था तैयार की। शनिवार दोपहर नगर पालिका की जेसीबी मशीन से सुभाष तिराहे के बीच बने डिवाइडर को हटाया गया। इसके बाद पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों की मौजूदगी में बसों को सीधे डिपो में भेजना शुरू कराया गया।
यातायात इंस्पेक्टर हेमेन्द्र कुमार ने बताया कि चौराहों के पास 100 मीटर सर्विस रोड का डामरीकरण कर सफेद पट्टी भी लगाई जाएगी। यह कार्य नगरपालिका को बजट मिलने के बाद कराया जाएगा। फिलहाल नई व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि धीरे-धीरे नगर की जाम समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।