{"_id":"6791361a6ef02bbefe04da43","slug":"new-population-will-grow-from-172-crores-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-141286-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1.72 करोड़ से होगा नई आबादी का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1.72 करोड़ से होगा नई आबादी का विकास
Wed, 22 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के तीन मोहल्लों में लंबे समय से व्याप्त अवस्थापना सुविधाओं का टोटा जल्द दूर होगा। नई आबादी वाले तीन मोहल्लों की सात सड़क व गलियों को सीसी द्वारा पक्का कराने के साथ ही पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत शासन ने नई आबादी में विकास कार्यों के लिए एक करोड़, 72 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी के साथ ही प्रथम किस्त की धनराशि भी जारी कर दी है। नगर निगम क्षेत्र के कमलानगर, श्रीराम कॉलोनी, श्रीपाल कॉलोनी में अधिकांश गली व सड़कें कच्ची हैं। इन तीनों मोहल्लाें में करीब 2500 की आबादी लंबे समय से अवस्थापना सुविधा से जुड़े विकास कार्यों की कमी झेल रहे थे। क्षेत्रीय लोगों ने कई बाद धरना प्रदर्शन के जरिए विकास कार्यों के लिए निगम प्रशासन पर दबाव भी बनाया था। हालांकि बीते अक्तूबर 2024 में निगम प्रशासन ने मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत इन तीन मोहल्लों में अवस्थापना सुविधाओं का दायरा बढ़ाने खास तौर पर कच्ची सड़क व गली निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
नगर निगम के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। अवस्थापना सुविधा (सीसी, इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण) के लिए निगम को एक करोड़, 72 लाख रुपये मंजूरी किए हैं। स्वीकृत धनराशि में से करीब 58 लाख रुपये की धनराशि भी निगम का जारी कर दी गई है।
-- --
नई आबादी में सुधरेगी, सड़क, गली और नाली की दशा
कमला नगर
-दीपक शर्मा के मकान से अथर्व राजपूत के मकान तक आरसीसी से नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण।
-राकेश उपाध्याय के मकान से किशोर गुप्ता के मकान तक आरसीसी नाली और सीसी द्वारा सड़क निर्माण।
-राकेश कुमार के मकान से रामदास लोधी के मकान तक आरसीसी नाली और सीसी सड़क का निर्माण।
श्रीपाल कॉलोनी
-रामदास के मकान से आभा चतुर्वेदी के मकान तक आरसीसी व सीसी सड़क निर्माण।
श्रीराम कॉलोनी
-मोहित के मकान से रामकिशन दुबे के मकान तक नाली व सड़क चौड़ीकरण व सीसी निर्माण।
-सुभाष के मकान से नगला पान सहाय की संपर्क गली तक आरसीसी से नाली और सीसी सड़क निर्माण।
-आरके सारास्वत के मकान से प्राइमरी स्कूल तक कच्ची गली में सीसी निर्माण।
-- -
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नई आबादी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए शासन को भेजे प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। नई आबादी क्षेत्र में समुचित विकास के लिए प्रयासरत हैं। इन क्षेत्रों में पेयजल, सड़क व प्रकाश व्यवस्था का सुदृणीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कामिनी राठौर, महापौर