फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New forms not received...old names missing, voters wandering to BLO

Firozabad News: नए फार्म नहीं मिले...पुराने नाम गायब, बीएलओ के पास भटक रहे वोटर

Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
New forms not received...old names missing, voters wandering to BLO
मोहम्मदगंज में वोटर लिस्ट में नाम ए‌वं फार्म नहीं आने पर रोष जताते क्षेत्रीय नागरिक। संवाद - फोटो : मोहम्मदगंज में वोटर लिस्ट में नाम ए‌वं फार्म नहीं आने पर रोष जताते क्षेत्रीय नागरिक। संवाद
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के दौरान शहर के कई मोहल्लों में बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। मोहम्मदगंज और मोहल्ला कुरैशियान जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं के सामने गंभीर दिक्कतें आ रही हैं, जहां कई लोगों के नाम पुरानी सूचियों से गायब हैं और नए आवेदन फार्म भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिक स्वयं बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को तलाशने के लिए मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। शनिवार को मोहम्मदगंज एवं कुरैशियान मोहल्लों में पड़ताल करने पर पता चला कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम 2003 की सूची से ही गायब हैं, वोटरों का दावा है कि वे लगातार वोट डालते रहे हैं। गली नंबर एक में मसीहउद्दीन के परिवार के कई सदस्यों के नाम गायब हैं। सादिक हुसैन ने कहा कि 2003 की सूची से पूरी गली के नाम गायब हैं, जबकि वे सभी पैतृक निवासी हैं और पहले भी वोट डालते रहे हैं। अली इकबाल के परिवार के 13 वोटरों के फार्म नहीं आए। रहीश अहमद ने शिकायत की कि नौ वोट में से कोई फार्म नहीं मिला, और कोई सुनने वाला नहीं है। गुड्डू के परिवार का नाम 2003 की सूची में होने के बावजूद नए फार्म नहीं आए।
विज्ञापन





बीएलओ पर लापरवाही का आरोप

क्षेत्रीय नागरिकों का सबसे बड़ा आरोप है कि बीएलओ द्वारा उन्हें न तो फार्म दिए जा रहे हैं और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है। समी उल्ला खां (मोहम्मदगंज) ने कहा कि मेरे परिवार के छह सदस्यों के फार्म नहीं आए, और बीएलओ सही जवाब नहीं दे रहे हैं। मोहम्मद सलीम (मोहम्मदगंज) ने बताया कि मेरी उम्र करीब 60 साल है और मैं लगातार वोट डालता रहा हूं, लेकिन अब फार्म ही नहीं आया। बीएलओ कुछ नहीं बता रहे। मोहम्मद इरशाद (मोहम्मदगंज) ने कहा कि उनके परिवार के नाम लिस्ट में हैं, लेकिन बीएलओ ने कहा कि फार्म ही नहीं आए हैं। यह रवैया गलत है। नबाब कुरैशी (कुरैशियान) ने कहा कि उनके पूरे परिवार के वोट गायब हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। रहीशा बेगम (मोहम्मदगंज) ने कहा कि उनके परिवार में छह सदस्यों के फार्म नहीं आए। बीएलओ को ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे नाम सूची में शामिल हो सकें। क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर तत्काल ध्यान दे और सुनिश्चित करे कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed