फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New circle rates applicable in the district, land-house-shop deeds will become expensive from today

Firozabad News: जिले में नई सर्किल दरें लागू, आज से महंगे होंगे जमीन-मकान-दुकान के बैनामे

Mon, 09 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
New circle rates applicable in the district, land-house-shop deeds will become expensive from today
- 10 से 20 प्रतिशत तक की गई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी की क्षेत्रों की नई सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जिले में जमीन-मकान, दुकान की नई सर्किल दरें निर्धारित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दरें आज यानी सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी।


प्रशासन के अनुसार, जिले में सर्किल दरों में 10 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर जमीनों की खरीद-फरोख्त पर पड़ेगा और अब बैनामा (रजिस्ट्री) कराना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। उप-निबन्धक सदर (प्रथम) फिरोजाबाद द्वारा जारी सूची के अनुसार, नगरीय क्षेत्र में नगर निगम के अंतर्गत सम्मिलित सभी क्षेत्र शामिल हैं। नगरीय के अलावा अर्द्धनगरीय क्षेत्रों को भी शामिल किया है। इनमें 16 प्रमुख गांवों/इलाकों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से अलीनगर केंजरा, खलीलगंज, वजीरपुर झेहलपुर, लालऊ, मौढा, दोंकेली, बरकतपुर, सोफीपुर, मिलिकखानजहांपुर, विजयपुर नगला भाव सिंह, खेड़ा गणेशपुर, रसीदपुर कनैटा, आलमपुर कनैटा, दबरई, गाजीपुर और बैंदी शामिल हैं। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि यह निर्णय जिले के राजस्व को बढ़ाने और संपत्तियों के वर्तमान बाजार मूल्य को संतुलित करने के उद्देश्य से लिया गया है। आज से रजिस्ट्री कार्यालय में आने वाले सभी बैनामों का मूल्यांकन इन्हीं नई दरों के आधार पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed