फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nephew threatens wife of engineer working in Goa

Firozabad News: गोवा में कार्यरत इंजीनियर की पत्नी को भतीजे ने दी धमकी

Tue, 26 Sep 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nephew threatens wife of engineer working in Goa

विज्ञापन

शिकोहाबाद। गोवा में कार्यरत प्राइवेट इंजीनियर की पत्नी को घूमने जाने के लिए कार न देने पर उसका भतीजा ही धमकाने लगा है। कार न देने से नाराज होकर आरोपी भतीजे ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने भतीजे पर गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का पति गोवा में प्राइवेट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह अपने घर पर अकेली थी। तभी रिस्ते में भतीजा लगने वाले हरजीत उर्फ लव निवासी स्टेशन रोड राम डेयरी के पास थाना शिकोहाबाद का फोन आया। घूमने जाने के लिए महिला की एस-एक्स-4 कार मांगने लगा। जब महिला ने कार देने से मना किया तो हरजीत बौखला गया और महिला को फोन पर गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि पहले भी उक्त आरोपी भतीजा उससे बाइक मांगकर ले गया था। जोकि अब तक उसे वापस नहीं की है। आरोप है कि वह गलत हरकत करता है। जिससे पीड़िता का जीना दुश्वार हो चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed