{"_id":"691cb3fa742da04c6d06347b","slug":"negligence-in-sir-dm-withheld-one-days-salary-of-21-blos-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161066-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआर में लापरवाही, डीएम ने 21 बीएलओ का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआर में लापरवाही, डीएम ने 21 बीएलओ का एक दिन का वेतन रोका
Tue, 18 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगातार धीमी प्रगति दिखाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कड़ा एक्शन लिया है। डीएम के स्तर से जिले के 21 बीएलओ, जिनमें 9 सहायक अध्यापक, 4 शिक्षा मित्र, 4 अध्यापक, 1 प्रधानाध्यापक, 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं, इनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश मंगलवार को जारी किया गया।
डीएम रमेश रंजन ने बताया कि 17 और 18 नवंबर तक की ईएफ फार्म डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। लोकवाणी कलेक्ट्रेट, में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर द्वारा ईएफ फार्म डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद, लगातार न्यूनतम प्रगति वाले कुल 21 बीएलओ की सूची जारी की गई है, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।