फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neelkamal President Yadav, secretary Balbir Singh

नीलकमल यादव अध्यक्ष, बलबीर सिंह बने सचिव

Sat, 28 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Neelkamal President Yadav, secretary Balbir Singh
अधिवक्ताओं का स्वागत किया गया

विज्ञापन
शनिवार को जसराना बार एसोशिएसन के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए वोट डाले गए। कांटे के मुकाबले में नील कमल यादव को अध्यक्ष और बलबीर सिंह सचिव चुने गए।
जसराना बार एसोशिएसन के लिए अध्यक्ष पद के लिए ओमकार सिंह यादव एवं नीलकमल यादव एवं सचिव पद के लिए बलबीर सिंह एवं राकेश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर बार हॉल में वोट डाले गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार कुलश्रेष्ठ ने अपने सहयोगियों स्वरुप चंद्र शर्मा, अजब सिंह यादव, विद्या वागीश उपाध्याय, कृपाल सिंह के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई। मतदान में सभी 42 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए डाले गए मतपत्रों में से एक मत निरस्त हो गया। कांटे के मुकाबले में नीलकमल यादव को 23 मत एवं उनके प्रतिद्धंदी ओमकार सिंह को 18 मत मिले। वहीं सचिव पद पर बलबीर सिंह को 27 एवं राकेश कुमार को 12 मत प्राप्त हुए। चुनाव पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर उनका सम्मान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलकमल यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं वादकारियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र प्रकाश वर्मा, सहसचिव के लिए पवन कुमार कोषाध्यक्ष के लिए बलबीर सिंह वर्मा, ऑडिटर के लिए संजय कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सत्येंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी के लिए बृजकिशोर उपाध्याय का निर्विरोध चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed