{"_id":"4717764723402e7127f1ebd0b162c273","slug":"nda-celebrated-world-disabled-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी में मनाया गया विश्व विकलांग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी में मनाया गया विश्व विकलांग दिवस
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण कालेज में विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. रामसेवक शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालेज के सभी विकलांग छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है अपितु विकलांगता के बावजूद हर क्षेत्र में ऐसे लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर साबित किया है कि वे भी किसी से कम नहीं। वक्ताओं में डा. जेके अवस्थी, डा. एससी पालीवाल, डा. विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. वीके सक्सेना और संचालन डा. एकेएस चौहान ने किया।
विज्ञापन