फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navratri today , devotees enthusiastically

नवरात्र आज से, श्रद्धालुओं ने उत्साह

Fri, 20 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Navratri today , devotees enthusiastically
 नवरात्र की शुरूआत आज से होगी। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर भव्य और आकर्षक सजावट की है। मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन और मां वैष्णोदेवी धाम पर तड़के चार बजे से श्रद्धालुजनों का सैलाब उमड़ेगा। यहां पुलिस कर्मियों के साथ महिला कर्मियों को भी को तैनात किया है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि में देवी मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुजनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। राज राजेश्वरी मां कैलादेवी भवन पर तड़के चार बजे से पांच बजे मंगलादर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर कमेटी द्वारा व्यवस्थाओं को सौंपा है। मां वैष्णोदेवी धाम पर भी शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल से बड़ी ही संख्या में श्रद्धालुजन तड़के चार से पांच बजे दर्शन करने को आते हैं। मंदिर हाइवे के किनारे होने के कारण पुलिस प्रशासन को श्रद्धालुजनों के द्वारा रोड क्रासिंग के दौरान व्यवस्थाओं को संभालने में खास ध्यान होगा। माता वाला बाग स्थित बड़ी मां के मंदिर, कोटला रोड नगला करन सिंह पथवारी मंदिर और पथवारी मंदिर मोहल्ला कोटला,जोशियान, चंद्रवार गेट पर स्थित माता मंदिर, रामनगर स्थित माता मंदिर, लेबर कालोनी व सुहागनगर स्थित मां काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


फलों में दामों में वृद्धि, पूजा की थाली भी महंगी  
फल विक्रेता रामौतार ने बताया कि नवरात्र के कारण ही फल महंगे हो गए। केला 30 से 40 रुपया दर्जन, सेब सौ से बढ़कर 120 रुपया प्रति किलोग्राम, संतरा 40 के स्थान पर 50 और अंगूर 50 से 60, पपीता 25 से 30 से बढ़कर 35 से 40 रुपया अनार 120 से 130 रुपया प्रति किलोग्राम वहीं पेठा भी 80 से सौ रुपया प्रति किलोग्राम की दर से बिकने लगा है। देवी मंदिरों पर पूजा की थाली महंगी हो गई। 101 व 151 रुपया से कम की नहीं मिलेगी। हालांकि 51 रुपया वाली सादा पूजा की थाली 80 रुपया तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया मां कैला देवी भवन का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने राज राजेश्वरी मां कैला देवी भवन का निरीक्षण किया। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मंदिर प्रांगण में बल्लियां लगाने का विरोध दर्ज कराया। एसपी ने मंदिर में प्रवेश-निकास की जानकारी ली। मंदिर प्रबंधन कमेटी को आश्वस्त किया सीओ सिटी से मंथन के बाद व्यवस्था सुधारेंगे। राज राजेश्वरी मां कैलादेवी भवन और वैष्णोदेवी धाम पर निगरानी को सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कहा सादावर्दी में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

हिंदू नवसंवत्सर पर आज, फहराई जाएंगी भगवा पताका
विहिप जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने कहा कि हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2072 को 21 मार्च को धूमधाम से मनायेंगे। विहिप धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत मनमोहन दास ने कहा कि हिंदू संस्कृति को बचाने का काम किया जाएगा। घरों पर भगवा पताका फहराएंगे। भगवान राम का राज्याभिषेक एवं संघ के संस्थापक डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन इसी दिन हुआ था। हिंदू धर्म का नया पंचंाग की शुरूआत इसी दिन से होती है। केसरिया पताका फहराने के साथ चंदन का तिल लगाएंगे। कलशों स्थापित होंगे। महावीर सिंह बघेल, ब्रजेश चौहान, वीनेश भाई जोशी व दिनेश भारद्वाज, राजकुमार उपाध्याय, आकाश शर्मा, अतुल यादव, सर्वेश दुवे ने कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया है।

नगर में धूमधाम से निकलेगी मां कैलादेवी की पोशाक यात्रा, सजेगा फूल बंगला
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मां भगवती भक्त मंडल द्वारा नगर में श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी की पोशाक यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। संयोजक जय किशन सिंह ने बताया कि 30 मार्च को प्रात: 11 बजे मां कैला देवी की पोशाक यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा राधा किशन मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा होते हुए कैला देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में चार डोले, तीन बैंडबाजे, काली अखाड़ा, इटावा के घोड़े आकर्षण का केंद्र होंगे। 31 मार्च को कैला देवी मंदिर में प्रात: भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में शहनाई वादन भी होगा। दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर दो बजे विशाल कीर्तन मंडली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम से शोभायात्रा मार्ग पर सफाई, चूना रंगोली की व्यवस्था, पुलिस प्रशासन से फोर्स लगाने की मांग की। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह, प्रदीप कुमार, रिंकू वर्मा, राधामोहन वर्मा, रवींद्र सिंह, नरेंद्र सिंह वर्मा, संजय शर्मा, सतीशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

टूंडला के बाजारों में देवी पूजा के सामानों की धूम
नवरात्र की पूर्व संध्या पर पूजन सामग्री की हुई जमकर खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
टूूंडला। नवरात्रों केे प्रारंभ होने की पूर्व संध्या पर बाजारों में देवी पूजा की सामग्री आदि की बिक्री केे लिए दुकानें सज गयीं हैैं। बाजार में देवी पूजा की धूम अलग ही दिखायी पड़ रही हैै। दुकानों पर पताकाएं, देेवी की पोशाकें, चुनरियां आकर्षण का केंद्र बनीं हुुईं हैैं।
 चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा के साथ प्रारंभ होने वाले नवरात्रे शनिवार से शुरू हो रहेे हैैं। इस मौके पर हर हिंदू परिवार अपने आवास पर मान्यताओं के  अनुसार पूजा-पाठ कर देवी की स्थापना करता हैै। इस दौरान नौ दिनों तक देवी की पूजा आराधना की जाती हैै। पूजा में उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री की बिक्री के लिए नगर में विशेष रूप से दुकानों को सजाया गया है। दुकानों केे बाहर ही लटकीं लंबी-लंबी पताकाएं और देवी की पोशाकें सभी का ध्यान खींच रही हैं।

इन दुकानों पर महिलाओं की विशेष भीड़ लगी है। साथ ही दुकानों पर हवन आदि के सामानों व नारियल आदि की बिक्री की बड़ेे पैमाने पर हो रही हैै। देेवी आराधना के लिए देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया हैै। नवरात्रों में लोेगों ने घरों में देवी स्थापना की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जहां घरों में देवी के थापे व जौ आदि बो कर देवी की स्थापना की जायेगी। वहीं पूजा के लिए घट व नारियल की स्थापना भी की जायेगी। इस मौके पर घरोें में रंगोली आदि सजाने की तैयारियां चल रहीं हैं। इसकेे लिए लोगों को इसकी दुकान से सूखे रंगोली के रंगों की खरीदारी करते हुए भी देखा गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed