फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nationwide strike of employment servants in Lucknow on 26

रोजगार सेवकों की देशव्यापी हड़ताल 26 को लखनऊ में

Sat, 24 Jul 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike of employment servants in Lucknow on 26
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक संगठन की एक बैठक विकास खंड शिकोहाबाद के परिसर में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भगवान स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष आदित्य यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार रोजगार सेवकों को खत्म करने का प्लान तैयार कर रही है। सरकार ने पहले महिला समूह के माध्यम से महिला मेठ एवं पंचायत सहायक और कंप्यूटर आपरेटर की भर्ती निकाल दी है। संगठन दोनों भर्तियों का पुरजोर विरोध करता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इन फैसलों के खिलाफ सभी ग्राम रोजगार सेवक 26 जुलाई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सभी रोजगार सेवकों से 26 जुलाई को लखनऊ पहुंचने की अपील की है। बैठक में अवधेश यादव, पवन राजपूत, सुमन यादव, जयब्रजेश यादव, सीरोज खांन, गीता देवी, रचनेश, पिंकी दीक्षत, अवनीश गुप्ता,विनोद कुमार और अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed