{"_id":"61f6d0e990db194d0a115873","slug":"narkhi-police-caught-16-lakhs-during-vehicle-checking-firozabad-news-agr5228396109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान नारखी पुलिस ने पकड़े 16 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान नारखी पुलिस ने पकड़े 16 लाख
विज्ञापन
बैरियर पर किसान यूनियन भानू को रोककर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों द्वारा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान नारखी थाना पुलिस ने एटा फिरोजाबाद की सीमा पर रोडवेज में सवार लोगों को चेक किया। इस दौरान एक युवक के पास से 16 लाख रुपये बरामद किए गए है। रुपये बैग में रखे थे। पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए हैं।
सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को फिरोजाबाद एटा जिले के बॉर्डर पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई गई थी। चेकिंग के दौरान एटा की तरफ से आ रही रोडवेज बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान संतोष शर्मा निवासी खिड़की दरवाजा धौलपुर बड़ा बाजार के पास से बैग में करीब 16 लाख रुपये बरामद किए। जिस व्यक्ति के पास से रुपये बरामद किए गए वह एटा से राजस्थान के जिला धौलपुर रुपये लेकर जा रहा था।
वह रुपये के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे सका और न ही यह बता सका कि यह रुपये कहां से लेकर आया। इसलिए रुपये को जब्त कर लिया गया है। आयकर विभाग की टीम को बुलाकर राशि को उसके सुपुर्द कर दिया गया है। इसके साथ ही फिरोजाबाद इटावा, फिरोजाबाद आगरा और अरांव रोड स्थित फिरोजाबाद मैनपुरी सीमा पर भी बैरियर लगाकर वाहनों को चेक किया गया।