फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   narakhi news,narakhi news services,narakhi police,narakhi thana,baraat accident,baraat accident narkhi,narkhi block,narkhi village

नारखी में बारातियों पर गिरा मकान का छज्जा ; एक की मौक पर ही मौत , 13 घायल

Mon, 22 Mar 2021 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
narakhi news,narakhi news services,narakhi police,narakhi thana,baraat accident,baraat accident narkhi,narkhi block,narkhi village
नारखी (फिरोजाबाद)। रविवार की देर रात मकान के छज्जे पर खड़े होकर बारात देखते समय यह भरभराकर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग बूरी तरह जख्मी हुए हैं। हादसा होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। छज्जे के मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को टूंडला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर निवासी मजीद खां ने अपनी पुत्री तबस्सुम का विवाह आगरा के नगला दयाली निवासी अवशेक खां के साथ तय किया था। रविवार रात गांव में तबस्सुम की बारात चढ़ रही थी। बारात जाकिर हुसैन के मकान के सामने से गुजर रही थी। इसी बीच जाकिर हुसैन के मकान का छज्जा भरभराकर बारातियों, घरातियों और ग्रामीणों के ऊपर गिर गया। छज्जे पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे। छज्जा गिरते ही बारातियों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। छज्जे के मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छज्जे के मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए टूंडला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। हादसे के कारण बादशाह उर्फ अरविंद निवासी नगला आम थाना सैफऊ जिला हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अरविंद बस से बारात लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब लोग मकान के छज्जे पर खड़े होकर बारात देख रहे थे। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए है। वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर ही है। - मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed