{"_id":"62716fe751b24804f6667e4e","slug":"name-change-firozabad-news-agr5323491192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद जिले का नाम चंद्रनगर किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद जिले का नाम चंद्रनगर किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले का नाम चंद्रनगर किया जाए
सीएम से मिलकर सांसद ने रखी मांग, कहा-जल जीवन मिशन से पूरे जिले को जोड़ा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सांसद चंद्रसेन जादौन ने फिरोजाबाद जनपद का नाम चंद्रनगर रखे जाने की मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर की है। सांसद ने सीएम से जिला के समग्र विकास, गो आधारित प्राकृतिक खेती की कार्य योजना तैयार कराने और जल जीवन मिशन से समूचे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने की मांग भी की।
सांसद चंद्रसेन जादौन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की। सांसद ने मुख्यमंत्री को जैन अतिशय क्षेत्र एवं प्राचीन चंदवार के वैभव व धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने जनपद वासियों की मांग के दृष्टिगत रखते हुए फिरोजाबाद का नाम बदल कर चंद्रनगर रखने की मांग की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि ललित मोहन जादौन भी मौजूद रहे।