{"_id":"1f23359e927b61427136b93f2347176c","slug":"muslims-march-out-handed-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी से मुस्लिम समाज खफा है और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दूसरे दिन शुक्रवार भी जुलूस निकाला। कमलेश तिवारी को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
लखनऊ में हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा मोहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने के विरोध में शहर काजी शाहनियाज अली एवं उलेमाओं के प्रमुख संगठन अहले सुन्नत बल जमाअत के अध्यक्ष मौलाना तनवीर उल कादरी के ऐलान के बाद इमामबाड़ा चौराहे पर लोग जमा हुए। जुलूस इमामबाड़ा चौराहे से शुरू होकर फारुकी गेट, नाले की पुलिया, नाल बंद चौराहा पर पहुंचा। युवा काली पट्टी बांध कमलेश तिवारी को फांसी दो और देशद्रोही जैसे नारे अंकित तख्तियां थामे हुए थे। जुलूस को नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी राजेश चौधरी ने रसूलपुर थाने तक जाने के बजाय नालबंद चौराहे पर रोक दिया। काजी शाहनियाज अली ने कहा कि हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष का बयान बर्दाश्त के बाहर है। मौलाना तनवीर उल कादरी ने कमलेश तिवारी को फांसी दिए जाने की मांग की। हाफिज अरशद खान रिजवी, मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती, मौलाना असलम नूरी, सुन्नी कांफ्रेंस के अध्यक्ष दिलशाज अली राजू, मौलाना निसार साहब, मौलाना अताउल मुस्तफा, हाफिज रफी उद्दीन साहब, कारी खैरउद्दीन ने विचार व्यक्त किए। शहर काजी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष इमरान मंसूरी ने बयान की निंदा की। इधर एकता अमन कमेटी के दिलशाद अली राजू, मनोज चंदेल बाबा, उमर फारुक, मजहर अली नकवी, शमशुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई, अकरम कान, शाहिद खान आदि ने शहर के बाशिंदों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान फोर्स सक्रिय रहा।
शांति, सौहार्द बनाए रखने की अपील
जुमा की नमाज के बाद शहर काजी शाहनियाज अली के कार्यालय पर आयोजित बैठक में आवाम से शांति व अमन को कायम रखने का आह्वान किया। साजिद जफर, कमर आलम साबरी, अखलाख खां, जमशेद अली, इमरान मुस्तफा, आरिफ खां आदि मौजूद थे।