{"_id":"5f8c82428ebc3eefb87df3f4","slug":"murder-in-firozabad-firozabad-news-agr4642048134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम नगर में बीमार किशोरी की मौत, नानी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम नगर में बीमार किशोरी की मौत, नानी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला भीमनगर में शनिवार रात बीमार किशोरी की मौत हो गई। वहीं किशोरी की नानी ने पिता और सौतेली मां पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
भीमनगर गली नंबर चार निवासी अंजली (16) पुत्री प्रियाकांत की शनिवार रात 12 बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता का कहना है कि अंजली की तबियत पिछले काफी दिनों से खराब थी। उसे तेज बुखार आ रहा था। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। इधर, रविवार दोपहर थाना नारखी के पहाड़पुर निवासी किशोरी की नानी महारानी देवी थाना दक्षिण पहुंच गई। नानी का आरोप है कि अंजली को सौतेली मां प्रीती देवी एवं पिता परेशान करते थे।
अंजली ने इसकी शिकायत कई बार उससे (नानी) की थी। आरोप है कि अंजली की सौतेली मां प्रीती और पिता प्रियाकांत अंजली के साथ मारपीट की और अंजली की मौत हो गई। मामले में महारानी देवी ने तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह ने बताया कि किशोरी विगत कई दिन से बीमार थी। शांति नर्सिंग होम के साथ ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था। नानी ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।