फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   murder, crime, police, arrested, firozabad

सयुक्त आयकर आयुक्त के रिटायर्ड शिक्षक पिता के हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
murder, crime, police, arrested, firozabad
टूंडला। संयुक्त आयकर आयुक्त के रिटायर्ड शिक्षक पिता की रंजिशन की गयी हत्या के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बांक, दराती, सरिया बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टूंडली निवासी शीलेंद्र सिंह उर्फ सुशील अलीगढ़ में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं। दो मार्च को उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक नरायन सिंह (80) प्रतिदिन की भांति अपने घर से खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वे खेत के निकट भर्रा नाले की पटरी पर पहुंचे तभी पीछे से गांव के ही सूरज उर्फ छैनी आदि ने उन पर बांक (कुल्हाड़ी) आदि से हमला कर दिया। बाद में नाले में धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल नरायन सिंह की उपचार के लिए आगरा ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। मामले में मृतक के पुत्र पूर्व सभासद यशपाल सिंह ने एक महिला समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे करीब मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी सूरज उर्फ छैनी, उसके पिता गजेंद्र सिंह, मोनिका पुत्री देवेंद्र, जयप्रताप उर्फ सीमू व रंजीत निवासी टूंडली भागने की तैयारी में एटारोड पर निहालसिंह की पुलिया पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने घेराबंदी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बांक, दराती व सरिया बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed