फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal corporation's contract cleaning worker dies during treatment

नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's contract cleaning worker dies during treatment
राजेश - फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार शाम बेहोशी की स्थिति में संत टाकीज के समीप मिले नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी की आगरा में मौत हो गई। परिजन ने अज्ञात व्यक्ति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए मृतक का विसरा प्रजर्व कर जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे सफाई कर्मचारी की मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश (45) नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मृतक के बेटे विजीत ने बताया कि पिता राजेश दोपहर करीब दो बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। शाम करीब छह बजे पिता के फोन से मेरे फोन नंबर पर संत टाकीज के समीप चाय की दुकान करने वाले एक व्यक्ति ने पिता के बेहोश होने की जानकारी दी थी। वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचा तो पापा सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे। पिता को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया था।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उनकी मौत हो गई। शव को लेकर परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल पहुंची दक्षिण थाना पुलिस ने राजेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने अज्ञात व्यक्ति पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि राजेश की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रजर्व किया गया है। इसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed